Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

करोड़ों के जीएसटी घोटाले का आरोपी कोलकाता में गिरफ्तार

आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ में और भी कई खुलासे होंगे

28 Feb 2024

करोड़ों के जीएसटी घोटाले का आरोपी कोलकाता में गिरफ्तार

कोलकाता। जीएसटी विजिलेंस की टीम ने करोड़ों के जीएसटी घोटाला के आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जीएसटी विजिलेंस की टीम अपने साथ जमशेदपुर ले आई है। जमशेदपुर में आरोपी कारोबारी शिव कुमार देवड़ा से गहन पूछताछ की जा रही है। दरअसल करोड़ों के जीएसटी घोटाले का आरोपी जमशेदपुर से फरार था। जो आखिरकार जीएसटी विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ गया।

गौरतलब हो कि जीएसटी में घोटाला करने वाले आरोपियों के खिलाफ जीएसटी विजिलेंस की टीम लगातार कर्रवाई कर रही है। जांच के क्रम में जमशेदपुर जीएसटी विजिलेंस की टीम ने पाया कि जमशेदपुर के रहने वाले शिव कुमार दर्जनों कंपनियों से जुड़े थे और फर्जी तरीके से बिल बनाकर जीएसटी का घोटाला कर रहे थे। जांच के दौरान विजिलेंस की टीम ने पाया कि शिव कुमार ने देश के कई राज्यों में फर्जी कंपनी बनाई है। जिसके जरिए 150 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी की है। मामले का पता चलने के बाद जीएसटी की टीम ने जमशेदपुर में कारोबारी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन शिव कुमार पकड़ में नहीं आया। जिसके बाद जमशेदपुर पुलिस की मदद से जीएसटी विजिलेंस की टीम कोलकाता पहुंची और कोलकाता पुलिस के मदद से शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 
आपको बता दें शिव कुमार से जुड़े इस मामले में पूर्व में भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 100 से अधिक कंपनी बनाकर जीएसटी घोटाला किया गया है। उन 100 कंपनियों मे शिव कुमार अकेले 20 से अधिक कंपनियों से जुड़ा था। जीएसटी विजिलेंस की टीम ने शिव कुमार का जमशेदपुर में मेडिकल जांच कराया। इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ में और भी कई खुलासे होंगे। वैसे जीएसटी विजिलेंस टीम की कार्रवाई से शहर के व्यवसायियों में हड़कंप मचा है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News